Rs 2000 Gold Discount for Akshaya Tritiya


आंचल द्विवेदी। गोरखपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर में अक्षय तृतीया को लेकर अभी से ही रौनक देखने को मिल रही है। लोग ज्वेलरी का प्रीबुकिंग करा रहे हैं। वहीं दुकानदार भी तमाम तरह के ऑफर पेश कर रहे हैं। जिसमें 100 परसेंट मेकिंग चार्ज में छूट से लेकर गोल्ड के रेट में प्रति 10 ग्राम में 2000 की छूट शामिल है।

साथ ही उस दिन होने वाली बिक्री के लिए लाइट वेटेड एंड शोवर ज्वेलरी मंगा रहे हैं। शहर के तमाम ज्वेलरी शॉप पर अब तक सैकड़ों बुकिंग्स मिल चुकी है। सोने- चांदी के बढ़ते रेट को देखते हुए कस्टमर्स पहले से ही कुछ पेमेंट करके रेट लॉक करा ले रहे।

प्रीबुकिंग कराने आए कस्टमर्स का कहना है कि गोल्ड का रेट लगातार बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए हम गहने अभी से बुक करा लें रहे हैं। ताकि आगे चलकर महंगा न पड़े। इसे अक्षय तृतीया वाले दिन आकर ले जाएंगे।

ज्वेलरी खरीदते लोग

ज्वेलरी खरीदते लोग

गोल्ड रेट में 2000 रुपए और मेकिंग चार्ज में 20% की छूट परंपरा जेम्स एंड ज्वेल के डायरेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि सोने की बढ़ी हुई कीमतों को देखते हुए हमने अपने ग्राहकों के लिए 2,000/- रुपए प्रति दस ग्राम सोने के रेट में छूट और सोने की बनवाई में 20% तक की छूट का ऑफर दिया है।

परंपरा जेम्स एंड ज्वेल के डायरेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि 2,000 रुपए प्रति दस ग्राम सोने के रेट में छूट और सोने की बनवाई में 20% तक की छूट का ऑफर दिया है।

परंपरा जेम्स एंड ज्वेल के डायरेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि 2,000 रुपए प्रति दस ग्राम सोने के रेट में छूट और सोने की बनवाई में 20% तक की छूट का ऑफर दिया है।

डायमंड ज्वेलरी पर 100 % मेकिंग चार्ज की छूट साथ-ही-साथ हीरे की बनवाई में 100% तक की छूट का नया ऑफर लांच किया है। यह ऑफर हमारे ग्राहकों को सोने की बढ़ी हुई कीमत से बहुत बड़ी राहत देगा। उन्होंने कहा कि आने वाली अक्षय तृतीया और लगन को देखते हुए हम काफी समय से तैयारियां कर रहे है।

आशी यादव ने बताया कि अक्षय तृतीया नजदीक है जिसे देखते हुए चोकर प्रीबुकिंग कराने आई हूं।

आशी यादव ने बताया कि अक्षय तृतीया नजदीक है जिसे देखते हुए चोकर प्रीबुकिंग कराने आई हूं।

राजकोट, चेन्नई से आई लाइट वेट फैंसी ज्वेलरी देश के विभिन्न शहरों जैसे राजकोट, अहमदाबाद, चेन्नई, बम्बई, जयपुर, कलकत्ता और अन्य जगहों से हमने अपने शोरूम पर नए डिजाइन और बहुत ही हलके वजन के भड़कीले गहनों का बड़ा कलेक्शन शोरूम पर मंगवाया है। जिसको ग्राहक बहुत पसंद कर रहे है।

हमने अक्षय तृतीया के अवसर को देखते हुए सोने की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। काफी अधिक संख्या में ग्राहक अक्षय तृतीया के लिए अपना सोना बुक करा रहे है। अक्षय तृतीया वाले शुभ दिन पर अपने बुक कराए हुए गहने ले जायेंगे और उन्होंने कहा कि हमारे लिए ग्राहकों का हित सर्वोपरि है और ग्राहकों की संतुष्टि ही हमारी पहली प्राथमिकता है।

ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर अतुल सर्राफ ने बताया कि अक्षय तृतीया को लेकर हमने 9 ग्राम की लाइट वेटेड फैंसी बैंगल लांच किया है

ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर अतुल सर्राफ ने बताया कि अक्षय तृतीया को लेकर हमने 9 ग्राम की लाइट वेटेड फैंसी बैंगल लांच किया है

नए कलेक्शन लांच हुए वहीं ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर अतुल सर्राफ ने बताया कि अक्षय तृतीया को लेकर शोरूम में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार हमने 9 ग्राम की लाइट वेटेड फैंसी बैंगल लांच किया है। जिसे वर्किंग वुमन आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसके साथ ही डिमांड को देखते हुए बहुत से नए डिजाइंस और कलेक्शंस मंगा लिए गए हैं। अक्षय तृतीया के लिए ऑफर भी रखा गया है जिसे अभी रिवील नहीं गया है। उन्होंने बताया कि सोने के रेट लगातार बढ़ रहे हैं जिसे देखते हुए। तमाम कस्टमर्स ने प्री बुकिंग करा ली है।

रीता सिंह ने बताया कि सोने की रेट बढ़ रही है इसीलिए आज ही रेट लॉक करा ले रही

रीता सिंह ने बताया कि सोने की रेट बढ़ रही है इसीलिए आज ही रेट लॉक करा ले रही

अब तक हमारे पास लगभग 200 तक प्री बुकिंग करा ली गई है। अभी और बढ़ने की उम्मीद है। लोग डिजाइंस पसंद करके उसका एडवांस पेमेंट कर रेट लॉक करा ले रहे हैं। जिससे आगे चलकर उन्हें बढ़े हुए रेट पर गहने न खरीदने पड़े। सबसे ज्यादा इस समय लाइट वेटेड ज्वेलरी की डिमांड है।

दो तरह से हो प्रीबुकिंग संजय अग्रवाल ने बताया कि लोग दो तरह से प्री बुकिंग करवा रहे हैं। पहला जिसमें जो भी गहने खरीद रहे हैं उस दिन के रेट के हिसाब कुछ रुपए एडवांस देकर रखवा ले रहे हैं और अक्षय तृतीया को आकर ले जाएंगे।

वहीं ज्यादातर कस्टमर्स फुल पेमेंट भी करके अपने गहनों को लॉकर में रखवा ले रहे हैं। उनका कहना है कि अक्षय तृतीया पर आपके यहां भीड़ रहेगी तो गहने पसंद करना मुश्किल होगा। इसलिए पहले ही खरीद कर रखवा दिया जा रहा है। शुभ मुहूर्त पर आकर ले जाना रहेगा। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 1200 के आस- पास बुकिंग हो चुकी है।

कितने ग्राम का खरीद सकते हैं गोल्ड नेकलेस – 6 ग्राम से शुरू चोकर- 13- 14 ग्राम से शुरू बैंगल- 7 ग्राम से शुरू ईयरिंग- 1 ग्राम से शुरू फिंगर रिंग- 2 ग्राम से शुरू

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *