सागर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
सागर के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में फोटोग्राफर से लूट की वारदात करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने किराए की स्कॉर्पियो लेकर वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूट में गए कैमरे और नकद समेत अन्य सामान बरामद किया है। स्कॉर्पियो जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, 10 अप्रैल को फरियादी सोनू पिता राजाराम लोधी उम्र 26 साल निवासी संजरा ने थाने में आकर शिकायत की। शिकायत में बताया कि वह 9 अप्रैल की रात अपने साथी चंदन रजक के साथ लगुन कार्यक्रम में वीडियोग्राफी करके वापस घर लौट रहा था। तभी राजस्थान ढाबा के आगे एक काले रंग की कार में सवार बदमाशों ने रोका। उन्होंने धमकाते हुए वीडियो कैमरा, फोटो कैमरा, मोबाइल, नकद छीन लिए और फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई।
कार से लूट का सामान जब्त किया जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चनाटोरिया के पास काले रंग की स्कॉर्पियो में कुछ संदिग्ध लोग बैठे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आते देख आरोपी भागने लगे। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ में उन्होंने अपने नाम धर्मेन्द्र पिता विश्वनाथ यादव उम्र 20 साल निवासी लहेदरा, अभिषेक पिता लखन सिंह ठाकुर उम्र 20 साल, तुलसीराम पिता रामस्वरूप अहिरवार उम्र 20 साल, सूरज पिता श्याम पटेल उम्र 20 साल सभी निवासी बम्होरी रेगुवां और रामाधर पिता राजेन्द्र सींग यादव उम्र 19 साल निवासी मरदनपुर राहतगढ़ का होना बताया।
कार की तलाशी लेने पर एक बैग मिला। जिसमें वीडियो कैमरा, एक फोटो कैमरा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों के पास से एक चाकू, 6 मोबाइल, 3360 रुपए नकद, फरियादी का लूटा हुआ पर्स व मोबाइल जब्त किया गया।
आरोपियों से जब्त किया लूटा गया सामान।
किराए की कार लेकर घूमने निकले थे आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लेकर आई। थाने में पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 9 अप्रैल की रात वे लेहदरा नाका पर इकट्ठा हुए थे। किराए पर स्कार्पियो ली। उसमें सभी बैठकर घूमने के लिए दमोह की ओर निकले। दमोह तरफ से वापस आते समय रास्ते में बाइक सवार युवक को रोककर चाकू-डंडा दिखाकर लूट की थी। लूटे गए रुपयों से शराब पीकर खाना खा लिया था। कार में पेट्रोल भी डलवाया था।
एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि वीडियोग्राफर से लूट करने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूट का सामान बरामद किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।