कौशांबी में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत:खेत में खाना देने जा रही 60 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम, चालक की तलाश जारी




कौशांबी के महेवा घाट थाना क्षेत्र के बड़ी अधौली गांव में एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। रविवार देर शाम अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार दोपहर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान बड़ी अधौली गांव निवासी आयशा बीवी (60) पत्नी निजाम अली के रूप में हुई है। वह रविवार देर शाम अपने खेत में खाना देने जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से आयशा बीवी को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सोमवार दोपहर उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना की सूचना मिलने पर महेवा घाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। महिला की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *