अजमेर-बस हादसा,तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया:दो मासूमों को पता नहीं मम्मी की मौत हुई, तीसरा एंबुलेंस में सीपीआर देकर बचाने की कोशिश करता रहा




अजमेर में सवारियों से भरी बस के 200 फीट नीचे खाई में गिरने से दो परिवारों के तीन बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। जिन घरों में खुशियां बनाई जा रही थीं, वहां मातम पसर गया। दरअसल, रविवार को हुए हादसे में सुंदर विलास निवासी पूजा गुर्जर (30) और फॉयसागर रोड निवासी विमला (51) की मौत हो गई थी। पूजा के दोनों बेटों को अभी नहीं बताया गया है कि मां की मौत हो गई। वहीं, विमला का बेटा एंबुलेंस में सीपीआर देकर मां को बचाने की कोशिश करता रहा। दैनिक भास्कर रिपोर्टर दोनों महिलाओं के घर पहुंचे। यहां बस में सवार कुछ महिलाओं ने बताया कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। जो अचानक चिल्लाया और उसके हाथ कांपने लगे। इसके बाद गेट खोलकर चलती बस से कूद गिया। सभी महिलाएं और बच्चे अजमेर जिले के पीसांगन में ‘मायरा’ भरने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया। आगे पढ़ें हादसे में जान गंवाने वाली दो महिलाओं के घर से रिपोर्ट….. 2 मासूम बच्चों के सिर से हटा मां का हाथ इस हादसे में पूजा गुर्जर (30) पत्नी विजय गुर्जर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक पूजा के देवर यशवंत गुर्जर ने बताया- पूजा की 2012 में विजय से शादी हुई थी। पूजा के दो बेटे हैं। एक 14 साल का अर्जित और दूसरा 10 साल का झनेव है। वह भी बस हादसे में घायल हुए हैं। एक का इलाज जारी है। दूसरे को नानी के पास भेजा है। दोनों मासूम बच्चों को अभी तक मां की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। उन्हें सिर्फ आईसीयू की मां की फोटो दिखाकर इलाज होने की बात बोलकर परिवार ने बहला फुसलाया है। एक हफ्ते पहले ही बेटे का मनाया था जन्मदिन, घर में था खुशी का माहौल मृतक पूजा के देवर यशवंत ने बताया कि भाभी पूजा के बेटे अर्जित का एक हफ्ते पहले ही जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। घर में मायरे को लेकर खुशी का माहौल था। लेकिन बस ड्राइवर और मालिक की गलती से परिवार में मातम छा गया है। वहीं, अस्पताल में जिस भी महिलाओं का इलाज चल रहा है। उन्हें अभी कोई भी डेथ की जानकारी नहीं दी गई है। ड्राइवर चिल्लाया और गेट खोलकर कूद गया मृतक पूजा के देवर यशवंत गुर्जर ने बताया- उनकी बुआ के मायरे की तैयारी 2 दिन पहले से चल रही थी। रविवार सुबह बस में महिलाएं और बच्चे पीसांगन मायरा भरने के लिए निकले थे। घर से बस 11 बजे के आसपास निकली थी। हादसे के बाद घर की महिलाओं ने बताया कि ड्राइवर ने ड्रिंक कर रखी थी। घाटी पर अचानक ड्राइवर चिल्लाया और उसके हाथ कांपने लग गए। तभी ड्राइवर ने गेट खोला और बस से कूद गया। इससे बस खाई में जाकर गिर गई। बस में बैठी महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। हादसे में उनके परिवार के दो महिलाओं की डेथ हो गई। बाकी घायल महिलाओं और बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घर के पुरुष कार में जा रहे थे। बेटे ने मां को एंबुलेंस में दिया सीपीआर बस हादसे में विमला (51) पत्नी ओमप्रकाश गुर्जर की भी मौत हुई है। मृतक महिला के बेटे गौरव ने बताया- जैसे ही उन्हें हादसे की जानकारी मिली तुरंत मौके पर पहुंच गया। तभी वहां मौजूद लोग मां को लेकर एम्बुलेंस में डाल रहे थे। तभी एंबुलेंस में बैठ गया। मां से बात करने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं दीया। इस दौरान मैंने भी मां को सीपीआर दिया था। लेकिन मां की ओर से कोई हलचल नहीं हुई। हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने डेथ घोषित कर दिया था। घर में एक ही महिला, बेटे की शादी का देख रही थी सपना बेटे गौरव ने बताया- उनके घर पर मां विमला, पिता ओमप्रकाश और वह खुद सिर्फ तीन लोग रहते थे। उनके घर में सिर्फ एक ही महिला थी। लेकिन वह भी बस हादसे में चली गई। मां के जाने से घर सूना हो गया है। मां ही घर की मुखिया थी। वही घर चलाती थी। बेटे गौरव ने बताया कि मां को मेरी शादी की चिंता थी। करीब 2 महीने से वह लड़की देख रही थी। मां मेरी जल्द शादी करवाना चाहती थी। इसके साथ ही लगातार गवर्नमेंट जॉब में भी ट्राई करने के लिए कहती थी। मां घरों में काम करके घर चलाती थी। बेटा बोला- घर की रसोई सुनी, अब कौन बनाएगा खाना बेटे गौरव ने बताया- मां को उसकी काफी चिंता रहती थी। मां मुझे कार में दूर जाने के लिए मना करती थी। मेरे घर पहुंचने से पहले ही खाना बना देती थी। लेकिन आज घर की रसोई सुनी है। स्पीकर देवनानी ने घायलों से की मुलाकात सोमवार को स्पीकर वासुदेव देवनानी बस हादसे में घायल हुए घायलों से मिलने के लिए जेएलएन अस्पताल पहुंचे। यहां अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे और अन्य अधिकारियों से घायलों की स्थिति को लेकर जानकारी ली गई। सभी घायलों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए। पुलिस में दर्ज किया मामला सीओ रामचंद्र चौधरी ने बताया- हादसे के मामले में पुष्कर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित जितेन्द्र गुर्जर की रिपोर्ट के अनुसार 19 अप्रैल को मायरा लेकर जा रही बस को एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही पिकअप ने साइड से टक्कर मार दी थी। इससे बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं विमला और पूजा की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज जेएलएन अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें… 200 फीट गहरी खाई में गिरी बस,दो महिलाओं की मौत:31 घायल, कपड़ों से रस्सी बनाकर बाहर निकाला, कंधों पर उठाकर लाए; इंश्योरेंस-फिटनेस हो चुका खत्म अजमेर में सवारियों से भरी बस 200 फीट नीचे खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। 31 लोग घायल हो गए। पुष्कर जा रही बस में 33 लोग सवार थे। वे पीसांगन (अजमेर) में मायरा भरने जा रहे थे। इस दौरान पुष्कर घाटी में बस बेकाबू हो गई। हादसा पुष्कर से करीब 3 किलोमीटर पहले रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *