अझौर पंचायत में नल जल योजना विफल:वार्ड संख्या 5, 6, 7, 9 और 10 के ग्रामीणों को पेयजल नहीं मिल पा रहा

[ad_1]


बेगूसराय सदर प्रखंड की अझौर पंचायत में हर घर नल जल योजना विफल हो गई है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद, वार्ड संख्या 5, 6, 7, 9 और 10 के ग्रामीणों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों की समस्याएं और बढ़ गई हैं। पेयजल आपूर्ति बाधित स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड 9 में बिल्कुल भी पानी नहीं आता है। उनके अनुसार, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है, नल टूटे हुए हैं और पाइप फटे हुए हैं, जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित है। प्रभावित ग्रामीणों में कुर्बान, गोसूल ,किस्मत, यूनिश, एजायूल, पंकज साहनी और लालो साह शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार, यह योजना वर्षों से पूरी तरह बंद पड़ी है। गांव में बिछाए गए पाइप कई स्थानों से फट चुके हैं, जिसके कारण पानी सड़कों पर बह रहा है और घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। योजना की स्थिति संतोषजनक नहीं स्थानीय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मीडिया प्रभारी शशि राज ने इस संबंध में बताया कि भीषण गर्मी में लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नल जल योजना होने के बावजूद ग्रामीणों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ वार्ड 9 ही नहीं, बल्कि अझौर पंचायत के अधिकांश वार्डों में योजना की स्थिति संतोषजनक नहीं है। लोगों ने आरोप लगाया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह महत्वाकांक्षी योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है। संबंधित विभाग के अधिकारी इस समस्या पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और जल्द से जल्द नल जल योजना को सुचारु कर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *