अनवरगंज में ई-रिक्शा ने युवक को कुचला, मौत:2 साल की बेटी के साथ दूध लेने जा रहे थे, ड्राइवर को पीटकर पुलिस को सौंपा




अनवरगंज में बुधवार देर रात दुधमुंही बेटी को गोद में लेकर उसके लिए पैदल दूध लेने जा रहे युवक को तेज रफ्तार ई–रिक्शा चालक ने कुचल दिया। भागने के प्रयास में दोबारा पैरों पर ई–रिक्शा चढ़ा दिया। हादसे में बेटी को भी चोटें आई। शोर सुनकर दौड़े आरोपी चालक को पुलिस भीड़ ने पीटकर पुलिस को सौंप दिया। गंभीर हालत में युवक को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। भागने के चक्कर में दोबारा कुचला परेड नया चौक पर रहने वाले 44 वर्षीय नौशाद उर्सला अस्पताल के पास कपड़ों का ठेला लगाते थे। परिवार में पत्नी अमरीन और दो साल की बेटी अमीरा है। भाई मो. आफताब ने बताया कि देर रात वह बेटी अमीरा को गोद लेकर उसके लिए दूध लेने जा रहे थे। तभी नई सड़क मजार के पास सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ई–रिक्शा चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह बेटी के साथ सड़क पर जा गिरे और बेटी उनसे कुछ दूरी पर जा गिरी। इस दौरान भागने के प्रयास में चालक ने ई–रिक्शा बैक करके नौशाद को कुचल दिया जिससे वह लहुलूहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देखकर दौड़े राहगीरों ने बच्ची को उठाकर आरोपी ई–रिक्शा चालक को पकड़ लिया और पीटने के बाद अनवरगंज पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर उन्हें उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के कुछ देर बाद ही नौशाद की मौत हो गई। अनवरगंज थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि आरोपित ई–रिक्शा चालक को हिरासत में लिया गया है,परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *