[ad_1]
सोनभद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ग्राम संपर्क अभियान के तहत मंगलवार को कम्हारी गांव में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया और उन्हें योजनाओं से संबंधित पैम्फलेट वितरित किए। योजनाओं की विस्तृत जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों से योजनाओं के लाभ और उनके क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की, साथ ही उनका फीडबैक भी लिया। यह अभियान 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने जोर दिया कि बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ना ही उनकी प्रतिबद्धता है। विकास की नई पहचान किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश, जिसे कभी बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था, अब सुशासन और विकास की नई पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था, पारदर्शी व्यवस्था और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसर तेजी से बढ़े हैं। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम में जिला कार्य समिति के सदस्य अनूप तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, अभिषेक बहादुर सिंह, मान सिंह, पप्पू और राजेश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
[ad_2]
Source link