कस्बे में संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई में पिछले 10 दिनों से गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण अव्यवस्था देखने को मिल रही है। आलम यह है कि जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने वाली इस रसोई में अब पारंपरिक चूल्हे पर खाना पकाया जा रहा है। अन्नपूर्णा रसोई के संचालक का कहना है कि गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती लागत के कारण समय पर आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पिछले 10 दिनों से गैस खत्म होने के कारण मजबूरन लकड़ी और चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। पतीलों में बन रहा खाना राजीविका समूह की अध्यक्ष हेमा ने बताया कि सिलेंडर के अभाव में बड़े पतीलों में खाना बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।
Source link