[ad_1]
भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में गंदगी और जलभराव से परेशान वार्ड नंबर 6 और 7 के स्थानीय लोगों ने गंदे पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है वह जलभराव और गंदगी की शिकायत कई बार नगर पालिका में कर चुके हैं उसके बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। महिलाएं और बच्चे गिरकर हो रहे घायल कस्बे के कुशवाह मोहल्ला वार्ड नंबर 7 के रहने वाले सुरेंद्र कुशवाह ने बताया कि चुनावों के बाद से ही दोनों वार्डों में नाले और नालियों की सफाई नहीं हुई है। जिसके कारण 24 घंटे सड़कों पर नालियों का गंदा पानी भरा रहता है। सभी लोगों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। महिलाएं और बच्चे फिसलन होने के कारण पानी में गिर जाते हैं। गंदे पानी में खड़े होकर किया प्रदर्शन बच्चे स्कूल जाते हैं तो, उनकी ड्रेस ख़राब हो जाती है। गंदे पानी से होकर लोगों को निकलना पड़ता है। कई बार स्थानीय लोग नगर पालिका में इसकी शिकायत कर चुके हैं। अधिकारी कहते हैं कि काम करवाएंगे लेकिन, उन्होंने कोई काम नहीं करवाया। ऐसे में आज लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ गंदे पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया है। आंदोलन करने की चेतावनी अब भी नगर पालिका के अधिकारी ध्यान नहीं देते तो, दोनों वार्डों के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। आज स्थानीय लोगों ने नगर पालिका के अधिकारियों को चेतावनी दी है। सभी स्थानीय लोगों की मांग है कि नगर पालिका के अधिकारी जल्द से जल्द स्थानीय लोगों की शिकायत सुनें।
[ad_2]
Source link