अबोहर की नहर में मिला महिला का शव:पहचान नहीं, शरीर पर सफेद रंग का सूट, कानों सोने जैसी बालियां, उम्र लगभग 60 साल




अबोहर के हनुमानगढ़ रोड पर स्थित नहर में आज सुबह एक लगभग 60 वर्षीय महिला का शव मिला। नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों ने पुलिस की मौजूदगी में शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पहचान के लिए स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। समिति के सदस्य बिट्टू नरुला और सोनू ग्रोवर ने बताया कि उन्हें मलूकपुरा माइनर में शव की सूचना मिली थी। उन्होंने 112 पुलिस हेल्पलाइन को सूचित किया। पुलिस के पहुंचने के बाद समिति सदस्यों ने शव को बाहर निकाला। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। समिति सदस्यों के अनुसार, महिला ने सफेद रंग का सूट पहना हुआ था। उसके कानों में सोने जैसी बालियां थीं। अनुमान है कि यह काला टिब्बा इलाके से बहकर आया होगा। मौत कुछ समय पहले ही हुई प्रतीत हो रही हैष थाना प्रभारी दविंदर सिंह ने बताया कि महिला के शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटों के लिए रखा गया है। आसपास के पुलिस थानों को भी सूचित कर दिया है, ताकि यदि किसी थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हो तो शव की पहचान हो सके। थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि किसी को महिला के बारे में कोई जानकारी हो या उनके परिवार से कोई महिला गुमशुदा हो, तो वे अस्पताल की मोर्चरी में जाकर शव की पहचान कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *