अबोहर पुलिस ने 4 युवक पकड़े:हेरोइन बरामद, केस दर्ज; थाना प्रभारी बोले- एक आरोपी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड




अबोहर की थाना नंबर एक पुलिस ने गश्त के दौरान चार युवकों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार युवकों में से एक का आपराधिक रिकॉर्ड है और वह मलोट में हुई एक डकैती में भी शामिल रहा था। थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार मोहन लाल अपनी टीम के साथ कल रात अनाज मंडी से अजीत नगर की ओर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कॉटन मंडी की दीवार के पास चार युवकों को संदिग्ध अवस्था में बैठे देखा। पुलिस टीम ने उन्हें काबू कर तलाशी ली, तो उनके पास से 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना प्रभारी बोले- मामले की जांच जारी गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान धर्म नगरी गली नंबर 4 निवासी अरविंद , गली नंबर 15 निवासी संदीप , गुरु कृपा कॉलोनी निवासी राजेश और पंजपीर टिब्बा निवासी साहिल के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29, 61, 85 के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि साहिल का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर एनडीपीएस और डकैती के मामले दर्ज हैं। करीब दो महीने पहले मलोट के एक घर में हुई डकैती में भी वह शामिल था और एक महीना पहले ही जेल से छूटकर आया था, जिसके बाद उसने फिर से नशा तस्करी शुरू कर दी। बाकी तीनों युवक चिट्टा (हेरोइन) पीने के आदी हैं। पुलिस सभी के बैकग्राउंड की गहनता से जांच कर रही है और उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी कि वे हेरोइन कहां से लाए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *