अबोहर में दुकानदार के कर्मचारी से सरेआम मारपीट:सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, 15-20 युवकों पर हमला करने का आरोप




अबोहर के मेन बाजार स्थित गली नंबर 15 में एक मोबाइल दुकान के कर्मचारी के साथ सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में 15 से 20 युवक एक युवक को बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय प्रद्युमन के रूप में हुई है, जो अबोहर की कृष्ण नगरी का निवासी है। वह गली नंबर 15 में एक मोबाइल की दुकान पर काम करता है। मारपीट के बाद आसपास के दुकानदारों ने उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। प्रद्युमन ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने एक दुकानदार से मोबाइल खरीदा था। जब उसने मोबाइल का डिब्बा लेने के लिए दुकानदार से संपर्क किया, तो उसे किसी अन्य ग्राहक का नंबर दे दिया गया। कई बार संपर्क करने के बावजूद संतोषजनक जवाब न मिलने पर फोन पर कहासुनी हो गई थी। चांदी की चेन और लगभग 6500 रुपए की नकदी गयाब आरोप है कि इसी विवाद के चलते कुछ देर बाद 15-20 युवक उसकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने प्रद्युमन को जबरन दुकान से बाहर ले जाकर बुरी तरह पीटा। इस दौरान उसकी चांदी की चेन और लगभग 6500 रुपए की नकदी भी गायब हो गई। पुलिस के अनुसार, घायल की मेडिकल लीगल रिपोर्ट (MLC) अस्पताल से प्राप्त हो चुकी है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि घायल के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवक मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *