अबोहर में होली विवाद में घायल युवक की मौत:परिजनों का अस्पताल के बाहर धरना, पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी की मांग




अबोहर में होली के दिन रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में घायल हुए 14 वर्षीय नारायण पुत्र पिंटू राम की इलाज के दौरान मौत हो गई। नारायण पिछले डेढ़ महीने से एम्स में भर्ती था, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों ने भाजपा पार्षद सुमन सोनी के बेटे पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। परिजनों के अनुसार, होली वाले दिन रंग लगाने को लेकर हुए विवाद के दौरान पार्षद सुमन सोनी (धर्मपत्नी मोहनलाल) के बेटे ने नारायण पर ईंटों से हमला कर दिया था। इस हमले में नारायण गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर चोटों के कारण उसे इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसका लगातार इलाज चलता रहा। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की बेटे को बचाने के लिए पिता पिंटू राम ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से आर्थिक मदद भी जुटाई थी, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। नारायण की मौत के बाद परिजनों ने आज सरकारी अस्पताल में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। दोपहर करीब 3 बजे तक परिजन अपने इस फैसले पर अड़े रहे। इस संबंध में थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि इस मामले में पहले ही केस दर्ज किया जा चुका है। युवक की मौत के बाद अब संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने जल्द ही आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *