अभिनेता अनुपम खेर,अभिनेत्री शुभांगी दत्त और गायक निंजा उज्जैन पहुंचे:बाबा महाकाल के किए दर्शन, आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया




प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनुपम खेर, फिल्म अभिनेत्री शुभांगी दत्त और पंजाबी गायक अमित भल्ला मंगलवार को महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में आयोजित आरतियों में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। अभिनेता अनुपम खेर और अभिनेत्री शुभांगी दत्त भोग आरती में शामिल हुए, जबकि ‘निंजा’ के नाम से मशहूर पंजाबी सिंगर और अभिनेता अमित भल्ला तड़के 4 बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। देर रात पहुंचे थे उज्जैन अमित भल्ला रात करीब 2 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे और करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती में शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने नंदी जी का पूजन कर कान में अपनी मनोकामना भी कही। वहीं, अनुपम खेर और शुभांगी दत्त ने भोग आरती में शामिल होने के बाद मंदिर परिसर के अन्य मंदिरों में दर्शन किए। अनुपम खेर ने कहा कि मंदिर में आकर बहुत सुखद अनुभूति हुई। मंदिर समिति अच्छा कार्य कर रही है और बाबा महाकाल के दरबार में आत्मा शुद्ध हो जाती है। अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने कहा कि वह पहली बार महाकाल मंदिर आई हैं और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेना चाहती थीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *