अमरकंटक थाना परिसर में लगी आग:जंगल से फैली आग से कई वाहन जले; वन विभाग ने सूचना पर नहीं की कार्रवाई




अमरकंटक में मंगलवार दोपहर जंगल की आग फैलकर पुलिस थाना परिसर तक पहुंच गई। इस घटना में न्यायालय के आदेश पर सुरक्षा के लिए खड़े कई वाहन आग की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 2 स्थित जंगल में दोपहर करीब 2 बजे हायर सेकेंडरी स्कूल और मप्र विद्युत मंडल के वितरण केंद्र के पीछे भड़की थी। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई थी, लेकिन समय पर कार्रवाई न होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। ये वाहन आए चपेट में देखते ही देखते थाना परिसर में खड़े 709 और 407 ट्रक, चौपहिया वाहन, बाइक और ऑटो आग की चपेट में आ गए। पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। नगर परिषद अमरकंटक से अग्निशमन यंत्र बुलाया गया, जो आग पर काबू पाने में नाकाफी साबित हुआ। इस आगजनी की घटना में चार वाहन जल गए। बताया गया है कि परिसर में कुल 2 ट्रक, 2 चारपहिया वाहन और आधा दर्जन बाइक सहित अन्य वाहन खड़े थे। जंगल से थाने तक पहुंची आग पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने बताया कि जंगल से सुलगती आग थाना परिसर तक पहुंच गई, जिसने कुछ वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। नगर परिषद अमरकंटक का एक अन्य अग्निशमन वाहन पहले से ही ग्राम दोनिया में लगी आग बुझाने गया था, जो तकनीकी खराबी के कारण वापस नहीं आ सका। घटनास्थल से लगभग 50 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप और समीप ही बिजली ट्रांसफार्मर स्थित होने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। यदि आग वहां तक पहुंचती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। आगजनी की अन्य तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *