अमित मरिंडा-वंश सचदेवा को बी वारंट पर लायी मेरठ पुलिस:गैंगस्टर समेत दो मामलों में मेरठ से चल रहे थे वांछित, कोर्ट ने जेल भेजा




गैंगस्टर समेत कई मुकदमों में वांछित लारेंस विश्नोई गैंग के सदस्य अमित मरिंडा व उसके साथी वंश सचदेवा को सोमवार को मेरठ पुलिस बी वारंट पर लेकर आ गई। दोनों को गैगस्टर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पहले जानते हैं कौन है अमित मरिंडा
अमित मरिंडा शातिर अपराधी है, जिस पर गैगस्टर व हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई की जा चुकी है। उस पर हत्या, रंगदारी, रेप और अवैध हथियारों की तस्करी जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। मूलरूप से शास्त्रीनगर का रहने वाला अमित मरिंडा डी-155 गैंग चलाता है, जिसकी लंबे समय से पुलिस तलाश कर रही थी। बंगलुरु के कारोबारी से मांगी रंगदारी
मेरठ के कई मुकदमों में वांछित होने के कारण कुख्यात अमित मरिंडा दिल्ली शिफ्ट हो गया। उसकी तलाश बंगलुरु पुलिस भी कर रही थी। बताया जाता है कि अमित मरिंडा व उसके साथी वंश सचदेवा ने बेगलुरु के एक कारोबारी से लारेंस विश्नोई के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी, जिसमें मुकदमा दर्ज किया गया था। दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर दबोचा
बंगलुरु पुलिस पिछले काफी समय से अमित मरिंडा और वंश सचदेवा को तलाश रही थी। कुछ समय पहले बंगलुरु पुलिस को दोनों की लोकेशन दिल्ली में मिली। बंगलुरु पुलिस ने गोपनीय तरीके से दोनों की तलाश तेज कर दी। उनकी लोकेशन तलाशने के बाद दिल्ली पुलिस का सहयोग मांगा और दोनों को दबोच लिया। बंगलुरु की जेल में चल रहा था बंद
गिरफ्तारी के बाद बंगलुरु पुलिस अमित मरिंडा व वंश सचदेवा को लेकर लौट गई। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वर्तमान में दोनों बंगलुरु की परप्पना अग्रहारा जेल की सलाखों के पीछे बंद चल रहे थे। इसकी जानकारी लगते ही मेरठ पुलिस ने बी वारंट की तैयारी की। मेरठ के दो मुकदमों में था वांछित
एसएचओ मेडिकल सत्यवीर सिंह ने बताया कि अमित मरिंडा के विरूद्ध पिछले वर्ष 30 जुलाई, 2025 को गौ सेवक मयंक त्यागी की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मुकदमे में जतिन तेवतिया, वंश सचदेवा, मोनू हाइडिल, अजय गुर्जर, हेम कुमारी के नाम भी शामिल थे। अगले ही महीने सीसीएसयू के छात्र नेता विनीत चपराना की तरफ से राधा चौधरी, सीमा चौधरी, हेम कुमारी उर्फ अंजली, शैली चौधरी, अनुज माखनगर आदि के विरूद्ध एक और मुकदमा मेडिकल थाने में दर्ज करा दिया गया, जिसमें उनकी तलाश जारी थी। गैगस्टर कोर्ट ने दोनों को भेजा जेल
सोमवार को मेरठ पुलिस बी वारंट पर अमित मरिंडा को लेकर मेरठ आ गई। उसके साथ वंश सचदेवा भी रहा। पूरी गोपनीयता के साथ दोनों को कचहरी और फिर गैंगस्टर कोर्ट लाया गया। पेशी के बाद कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का फरमान सुना दिया। एसपी सिटी बोले- तीन दिन की मिली रिमांड एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मेरठ के कई मुकदमों में वांछित अमित मरिंडा व वंश सचदेवा को बंगलुरु से बी वारंट पर मेरठ लाया गया है। कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड मंजूर कर ली है। फिलहाल दोनों जेल की सलाखों के पीछे हैं। 23 अप्रैल तक पुलिस दोनों से पूछताछ करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *