अमृतसर अस्पताल में 6 दिन से पड़ा विवाहिता का शव:पति की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन, बोले-नहीं करेंगे अंतिम संस्कार

[ad_1]


अमृतसर जिले के अजनाला सिविल अस्पताल में एक विवाहिता का शव पिछले 6 दिनों से पड़ा है। परिजन मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं और उनका कहना है कि जब तक मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं करवाया जाएगा। यह मामला राजासांसी के गांव हर्षा छीना से जुड़ा है, जहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के परिवार का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या है। परिजनों का कहना है कि घटना को 6 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसी कारण उन्होंने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है। उनका स्पष्ट कहना है कि आरोपी पति की गिरफ्तारी से पहले न तो पोस्टमॉर्टम होगा और न ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों ने दी अंतिम संस्कार नहीं करने की चेतावनी परिवार ने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अगले दिन धरना प्रदर्शन करेंगे। परिजनों ने बताया, “हमारी बेटी की हत्या हुई है। जब तक मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं होगा, हम पोस्टमॉर्टम नहीं करवाएंगे और न ही अंतिम संस्कार करेंगे।” इस संबंध में, राजासांसी थाने की प्रभारी हरसिमरप्रीत कौर ने बताया कि मामले में कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मृतका की सास और ननद को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी पति अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ढाई साल पहले हुई थी शादी पुलिस के मुताबिक महिला कुलजीत कौर की ढाई साल पहले लवप्रीत सिंह से अरेंज मैरिज हुई थी। जिसके बाद उनका 9 महीने का बेटा भी है। मृतका के पिता सुच्चा सिंह और चाचा जगरूप सिंह ने आरोप लगाया कि कुलजीत को लगातार परेशान किया जा रहा था। ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। पिता की जमीन से हिस्सा लाने का दबाव डाल रहे थे मृतका के पिता सुच्चा सिंह ने कहा कि पति लवप्रीत के अलावा उसकी मां और बहन भी बार-बार उस पर दबाव डाल रहे थे कि वह पिता की जमीन में से अपना हिस्सा मांगे। जब मायके वालों की आर्थिक हालत देखकर कुलजीत ने इनकार किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे। जिससे वह काफी परेशान रहने लगी। उसे ससुराल वाले ताने मारते थे। मरने से पहले फोन किया तो मायके वाले दौड़े आए पिता सुच्चा सिंह ने कहा कि शनिवार शाम जब हादसा हुआ, तो करीब आधे घंटे पहले कुलजीत ने अपनी बहन को फोन करके कहा कि मुझे मार रहे हैं, जल्दी आओ, मुझे जान से मार देंगे। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो उन्हें कुलजीत का शव घर में पड़ा मिला। परिवार ने इंसाफ की मांग करते हुए कहा कि जब तक मुख्य आरोपी पति लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *