अमृतसर के 12 डीएसपी/एसीपी में फेरबदल: एक साथ कई सर्कलों में बदले चेहरे




भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब पुलिस में जारी तबादला सूची के बाद जिले में डएसपी/ एसीपी स्तर पर व्यापक अदला-बदली देखने को मिली है। आदेशों के अनुसार रविंदर सिंह, जो जंडियाला में डीएसपी के पद पर तैनात थे, अब जालंधर में एसीपी इकोनॉमिक ऑफेंस के रूप में सेवाएं देंगे, जबकि उनकी जगह डीएसपी बलजीत सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह 16 महीने बाद वेस्ट सर्कल में शिव दर्शन सिंह को एसीपी वेस्ट से हटाकर तरनतारन में डीएसपी डिटेक्टिव नियुक्त किया गया है और उनकी जगह कमलजीत सिंह को एसीपी वेस्ट बनाया गया है। साउथ के एसीपी प्रवेश को बदलकर उन्हें तरनतारन में पीबीआई स्पेशल क्राइम में भेजा गया है और उनकी जगह प्रीत इंदर सिंह को एसीपी साउथ लगाया गया है। इसी तरह, शहर के सेंट्रल सर्कल में भी बदलाव करते हुए एसीपी जसपाल सिंह को हटाकर तरनतारन में डीएसपी हेडक्वार्टर लगाया गया है, जबकि उनकी जगह एसीपी सुरिंदर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। नॉर्थ सर्कल में गगनदीप सिंह को एसीपी नॉर्थ की कमान सौंपी गई है। वहीं स्पेशल ब्रांच में तैनात दर्शन जतिंदरा को बदलकर एसीपी कमांड सेंटर लगाया गया है, जिससे शहर के टेक्निकल और सर्विलांस नेटवर्क को नई जिम्मेदारी दी गई है। देहाती में डीएसपी अजनाला गुरविंदर सिंह को बदलकर बटाला भेज दिया है। उनकी जगह पर एसीपी एयरपोर्ट गुरदीप सिंह को लगाया गया है और वहीं एयरपोर्ट एसीपी के पद पर गुरदासपुर में तैनात डीएसपी बिक्रम सिंह को तैनात किया है। डीएसपी राजासांसी नीरज कुमार को तरनतारन तबादला कर दिया है उनकी जगह पर डीएसपी कपिल कौशल पदभार संभालेंगे। क्राइम और जांच से जुड़े ढांचे में भी फेरबदल करते हुए रुपिंदर सिंह को पीबीआई स्पेशल क्राइम में तैनात किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *