[ad_1]
अमृतसर के मुस्तफाबाद इलाके में दिनदहाड़े एक कपड़ा व्यापारी पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे ‘मदन क्लॉथ हाउस’ के मालिक अमित के साथ हुई। पीड़ित के अनुसार, चार नकाबपोश युवक पहले दुकान के आसपास घूमते रहे और फिर ग्राहक बनकर अंदर दाखिल हो गए। जैसे ही दुकान में मौजूद अन्य ग्राहक बाहर निकले, युवकों ने अचानक दातर से व्यापारी पर हमला कर दिया। हमले में व्यापारी के सिर और हाथों पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने दावा किया कि हमलावर गल्ले से करीब 10,000 रुपये लेकर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने लूट की बात से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत में केवल हमले का जिक्र है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। दुकानदार ने बताया कि वह पिछले 35 वर्षों से यह कारोबार कर रहे हैं और उनके साथ ऐसी घटना पहली बार हुई है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
[ad_2]
Source link