अमृतसर में मंत्री-बिट्टू ने रिगो-ब्रिज कार्य का निरीक्षण-किया:X पर लिखा हम-केवल-कंक्रीट नहीं, बल्कि पवित्र नगरी के विकास को नई गति दे रहे




केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने रविवार देर शाम अमृतसर के ऐतिहासिक रिगो ब्रिज के पुनर्निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। इस संबंध में उन्होंने अपने X (ट्विटर) हैंडल पर भी जानकारी साझा की। लिखा हम केवल कंक्रीट नहीं डाल रहे हैं—हम पवित्र शहर की विकास यात्रा को गति दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि यह ₹48 करोड़ की परियोजना शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रिगो ब्रिज, जो वर्षों से शहर की पहचान और यातायात का अहम हिस्सा रहा है, अब आधुनिक स्वरूप में तैयार किया जा रहा है। यह पुल पहले एक सदी पुराना था और बढ़ते यातायात के दबाव के कारण बाधा बन गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए इसे अत्याधुनिक तकनीक और बेहतर डिजाइन के साथ पुनर्निर्मित किया जा रहा है। देर शाम किए गए निरीक्षण के दौरान रवनीत सिंह बिट्टू ने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि परियोजना को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा कि यह परियोजना केवल एक पुल का निर्माण नहीं, बल्कि अमृतसर के गौरवशाली अतीत और उज्ज्वल भविष्य के बीच एक मजबूत सेतु है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *