अमृतसर में युवती से मोबाइल-पर्स लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से बरामद किया सामान




अमृतसर पुलिस ने मजीठा रोड इलाके में एक महिला से पर्स छीनकर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। यह मामला मुकदमा नंबर 53 दिनांक 22 अप्रैल 2026, धारा 304(2) बीएनएस के तहत थाना मजीठा रोड, अमृतसर में दर्ज किया गया। घटना के अनुसार, पीड़िता सिमरनजीत कौर निवासी अमृतसर ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह मजीठा रोड स्थित हंसराज छोले वाले की दुकान के बाहर खाना खा रही थी। इसी दौरान एक युवक आया और उसका पर्स छीनकर मौके से फरार हो गया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर के निर्देशों और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में थाना मजीठा रोड की पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कुछ घंटो के भीतर आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान और बरामदगी गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज पुत्र अमरजीत सिंह निवासी शिवपुरी रोड, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से छीना गया पर्स, सैमसंग A-13 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई होंडा एक्टिवा भी बरामद कर ली है। रिमांड लेकर आगे की जांच जारी पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि उससे पूछताछ कर यह पता लगाया जा सके कि वह किसी अन्य वारदात में शामिल तो नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *