अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर गंगा तट पर दीपोत्सव:मिर्जापुर में हजारों दीपों से जगमगाया घाट, सपा छात्र सभा ने किया आयोजन




मिर्जापुर के सुंदर घाट पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान गंगा तट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। उपस्थित लोगों ने संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित की। पहले दीपोत्सव की तस्वीरें देखिए… इस आयोजन का नेतृत्व समाजवादी छात्र सभा के छात्र नेता आकाश यादव ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। सपा नेता राजेश भारती ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान देश के जनमानस को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने संविधान की रक्षा को सभी की जिम्मेदारी बताया और इसके दुरुपयोग के खिलाफ समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया। छात्र नेता आकाश यादव ने जानकारी दी कि घाट को करीब 10 हजार दीपों से सजाया गया था। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य डॉ. अम्बेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और युवाओं को उनके आदर्शों से जोड़ना है। दीपोत्सव में शामिल लोगों ने डॉ. अम्बेडकर के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में समानता, न्याय और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *