अररिया में ऑटो ड्राइवर का सिर धड़ से किया अलग:हत्या के बाद आरोपी सत्तू विक्रेता की पीटकर हत्या, आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर की आगजनी




अररिया में सत्तू बेच रहे युवक ने ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसने ड्राइवर का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी सत्तू विक्रेता को पीट-पीटकर मार डाला। घटना फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर 2 के पास हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सत्तू विक्रेता और ऑटो चालक के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि सत्तू विक्रेता ने ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर उसकी गर्दन काट दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो चालक की हत्या के बाद मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। भीड़ ने सत्तू विक्रेता को पकड़ लिया और उसे बेरहमी से पीटा। गंभीर चोटों के कारण सत्तू विक्रेता की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर की आगजनी इस दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने सुभाष चौक के पास सड़क जाम कर आगजनी भी की, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *