अरवल में सड़क हदसे में दरोगा की मौत:ट्रक की चपेट में आने से गई जान, 2020 बैच में चयन हुआ था; चालक गिरफ्तार

[ad_1]


अरवल जिले में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में 2020 बैच के दरोगा मनु कुमार की मौत हो गई। यह हादसा रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के सुखी बिगहा गांव के पास हुआ। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, दरोगा मनु कुमार किसी कार्य से पुलिस मुख्यालय अरवल आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दरोगा को तुरंत सदर अस्पताल, अरवल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। दरोगा मनु कुमार की तैनाती शहर तेलपा थाना में थी। वे मूल रूप से रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के निवासी थे और उनके पिता का नाम तेज बहादुर है। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार में शोक व्याप्त हो गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। ट्रक चालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *