अरोलिया में जल जीवन मिशन की पाइपलाइन लीक:एक महीने से हजारों लीटर पानी बर्बाद, 300 घरों में संकट

[ad_1]


झालावाड़ के पिपलिया क्षेत्र स्थित ग्राम अरोलिया में जल जीवन मिशन की मुख्य पाइपलाइन में पिछले लगभग एक महीने से लीकेज हो रहा है। इसके कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है, जिससे गांव के करीब 300 घरों में पिछले 15 दिनों से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। पानी की आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के पांच मोहल्लों में लगे नल पॉइंट भी बंद पड़े हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। लीकेज के कारण सड़क पर पानी भर गया है, जिससे कीचड़ और गंदगी फैल रही है। इससे आमजन के आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं और फिसलन के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों को कई बार दी है। हालांकि, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। एक ओर सरकार जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की लापरवाही से हजारों लीटर पानी की बर्बादी चिंता का विषय है। दौलत राम गुर्जर, रतीराम गुर्जर, सूरत राम गुर्जर, बर्दी लाल गुर्जर, अर्जुन गुर्जर, परमानंद गुर्जर, नैनालाल गुर्जर, हरीश गुर्जर, बजरंग गुर्जर, विक्रम सिंह शक्तावत, रोशन गुर्जर, तूफान गुर्जर सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र पाइपलाइन की मरम्मत करवाने, पानी की आपूर्ति बहाल करने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *