नवादा जिले में अवैध रूप से संचालित एक नर्सिंग होम में बुधवार को जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। यह घटना रोह प्रखंड के सिऊर रोड स्थित एक निजी स्कूल परिसर में चल रहे नर्सिंग होम में हुई। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया। मृतक की पहचान कादिरगंज थाना क्षेत्र के मायाबीघा गांव निवासी पवन यादव की पत्नी प्रीति देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर बिंदु पर गहनता से छानबीन कर रही है। अवैध चिकित्सा सुविधाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग यह मामला जिले में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालन पर सवाल उठाता है। आरोप है कि ऐसे कई केंद्र बिना वैध लाइसेंस के चल रहे हैं, लेकिन उन पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। इस ताजा घटना ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। जिले में अवैध चिकित्सा सुविधाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
Source link