आगर मालवा में अवैध चांदी गलाने की फैक्ट्री का खुलासा:चोरी-छिपे चला रहे थे बाप-बेटा, केमिकल की गैस से हुआ खुलासा




आगर मालवा के खीरनी तकिया क्षेत्र में शनिवार सुबह एक अवैध चांदी गलाने की( रिफाइनरी) फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। कैमिकल की तीखी गैस की बदबू आने के बाद बाद कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर फैक्ट्री को सील कर दिया। पुलिस ने मौके से पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया और लगभग 1500 लीटर हाई क्वालिटी का एसिड जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, खीरनी तकिया क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार किसी केमिकल निकली गैस की तेज दुर्गंध फैल रही थी, जिससे स्थानीय रहवासी परेशान थे। क्षेत्रवासियों को अवैध गतिविधि का संदेह हुआ और उन्होंने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि एक मकान के भीतर पिछले लगभग दो महीनों से चोरी-छिपे चांदी गलाने और रिफाइनिंग का काम चल रहा था। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। खतरनाग एसिड बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में रसायन बरामद किए। पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री से 30 केन में लगभग 1500 लीटर केमिकल जब्त किया गया है। इसमें 20 केन नाइट्रिक एसिड, 4 केन सल्फ्यूरिक एसिड, 2 केन हाइड्रोक्लोरिक एसिड (एचसीएल), 50 किलो फॉर्किंग पाउडर, कास्टिक सोडा और यूरिया शामिल हैं। इन रसायनों का उपयोग चांदी गलाने और उसे शुद्ध करने की प्रक्रिया में किया जा रहा था। पिता-पुत्र गिरफ्तार पुलिस ने मौके से 30 वर्षीय आबिद (पिता मौजूद्दीन) और उसके 50 वर्षीय पिता मौजूद्दीन (पिता कुतुबुद्दीन), दोनों निवासी खीरनी तकिया को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति खतरनाक रसायनों का उपयोग कर इस प्रकार की फैक्ट्री चलाना कानूनी अपराध है। इससे आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता था। पुलिस ने फैक्ट्री को सील कर दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *