भोजपुर में आग से झुलसी महिला की मौत हो गई। इलाज के दौरान रविवार को पटना के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान नहसी गांव निवासी माया देवी(45) के तौर पर हुई है। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र की है। बेटी संध्या कुमारी ने पूर्व के विवाद में गांव के ही उपेंद्र राम, सुपेंद्र राम सहित तीन लोगों पर घर में पेट्रोल छिड़कर आग लगाने का आरोप लगाया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पति बसंत राम अगिआंव सीट से प्रत्याशी थे। वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल से चुनाव लड़ा था। जिसकी वजह से माले के उम्मीदवार को नुकसान हुआ था। जिंदा जलाकर मारने की मिली थी धमकी मृतका की बेटी संध्या कुमारी ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व आरोपी पक्ष के लोगों से झगड़ा हुआ था। जिसको लेकर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। इस विवाद को लेकर कुछ दिन पहले दोनों बहन का अपहरण करने का प्रयास भी किया गया था। 8 अप्रैल को कोर्ट में तारीख थी। पिता, बहन और भाई भी आरा कोर्ट आए थे। उस समय आरोपी पक्ष ने धमकी देते हुए कहा था कि तुम केस लड़ रहे हैं, तुमलोगों को जिंदा जलाकर मार देंगे। 11 अप्रैल की रात माता-पिता कमरे में सोए थे, लाइट बंद थी। तभी खिड़की तरफ से पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई थी। इस दौरान दोनों बुरी तरह झुलस गए। जिसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। मां की गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। पिता का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
छानबीन में जुटी पुलिस पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए शव सौंप दिया है। बयान के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतका को दो पुत्र गुलशन कुमार, किशन कुमार, दो पुत्री संध्या कुमारी, खुशबू कुमारी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link