[ad_1]
आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में पशु तस्करों द्वारा थाने की पुलिस को खुलेआम चुनौती दिए जाने का मामला सामने आया है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कमरावा गांव में गाय काटे जाने की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर विरोध जताना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर थाने की पुलिस और क्षेत्राधिकारी भी पहुंची और घटना के खुलासे का निर्देश दिया। जिले में गोवंश काटे जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिले के कई थाना क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। गो तस्कर जिस तरह से घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इससे यह बात साफ जाहिर होती है कि इन तस्करों के मन में पुलिस का जरा भी डर नहीं है। जिले के कई थाना क्षेत्र में हो चुकी है इस तरह की घटनाएं
आजमगढ़ जिले के कई थाना क्षेत्र में गोवंश काटने की घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि कई मामलों में आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार करके जेल भी भेजा जा चुका है। इसके बाद भी जिस तरह से लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। कहीं ना कहीं थानों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। लंबे समय से स्थान पर तैनात यह थानेदार अपने इलाकों में इस तरह की घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
[ad_2]
Source link