आम खाने की चाहत में 30 किमी पैदल निकले बच्चे:सतना से नंगे पैर नानी के घर पन्ना जा रहे थे, बृजपुर में ग्रामीणों ने रोका




पन्ना जिले के बृजपुर क्षेत्र में चार छोटे बच्चे लगभग 30 किलोमीटर पैदल चलने के बाद मिले। भीषण गर्मी और तपती सड़क पर नंगे पैर चल रहे इन बच्चों को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत मदद की और पुलिस को सूचना दी। दरअसल, ये बच्चे आम खाने की चाहत सतना से अपने नानी के घर के लिए निकले थे। नानी के घर जाने निकले थे बच्चे जानकारी के अनुसार, ये बच्चे सतना जिले के उम्रदही गांव के रहने वाले हैं। उनकी पहचान सनी, जितेंद्र, उमेन और मयंक के रूप में हुई है। बच्चों ने बताया कि वे पन्ना के मकड़ी कुठार स्थित अपनी नानी के घर आम खाने की इच्छा से निकले थे। गर्मी में नंगे पैर चल रहे थे बृजपुर पहुंचने पर स्थानीय निवासी रूपेश जैन और अन्य ग्रामीणों की नजर इन बच्चों पर पड़ी। बच्चों की हालत ठीक नहीं थी। उनमें से दो बच्चे नंगे पैर थे, जबकि एक के पैरों में चप्पल और दूसरे ने जूते पहन रखे थे। ग्रामीणों ने बच्चों को तुरंत सहारा दिया। उन्हें ठंडा पानी पिलाया और खाना भी खिलाया, जिससे उनकी हालत में सुधार हुआ। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर परिजनों को बुलाया घटना की सूचना मिलते ही बृजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से बच्चों के परिजनों का पता लगाया गया। सूचना मिलने के बाद परिजन बृजपुर पहुंचे और बच्चों को अपने साथ ले गए। स्थानीय निवासी रूपेश जैन ने बताया कि बच्चे आम खाने की जिद में इतनी लंबी दूरी तय कर रहे थे। उन्हें रास्ते में आने वाले खतरों का कोई अंदाजा नहीं था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *