[ad_1]
जोधपुर मंडल के मेड़ता रोड स्टेशन यार्ड में आरयूबी निर्माण के चलते इस रूट की 20 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित होंगी। 23 से 25 मई के बीच जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। वहीं 5 ट्रेनों को आंशिक रद्द किया गया है, 8 ट्रेनें बदले हुए रूट से चलेंगी, जबकि 4 ट्रेनों को रेगुलेट किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि जोधपुर-फुलेरा रेलखंड के बीच स्थित मेड़ता रोड स्टेशन यार्ड में रेलवे क्रॉसिंग संख्या 100 पर आरयूबी निर्माण के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण इन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
ये ट्रेनें रद्द रहेंगी ये ट्रेनें आंशिक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें बदले हुए रूट से चलेंगी इन ट्रेनों को किया जाएगा रेगुलेट
[ad_2]
Source link