आरा में छोटे भाई ने बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। कान के ऊपर चाकू से मारा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर बनी हुई है। घटना नवादा थाना क्षेत्र के पारवगंज मोहल्ले की है। घायल की पहचान लखी शर्मा के पुत्र शशि भूषण शर्मा(35) के तौर पर हुई। पेशे से वेल्डिंग मिस्त्री है। पीड़ित ने बताया कि परिवार में लंबे समय से संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। छोटा भाई अक्सर पत्नी और बच्चों के साथ घर छोड़कर जाने की धमकी देता था। गुस्से में चाकू से हमला किया पुत्र शशि भूषण शर्मा ने आगे बताया कि रविवार को अपने बच्चों के लिए जूस लेने बाहर गया था। वापस लौटने पर फिर से घर छोड़ने को लेकर दबाव बनाने लगा। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। छोटे भाई ने गुस्से में आकर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Source link