उदयपुर के सिटी पैलेस पहुंचे अमेरिकी राजदूत:लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया शाही स्वागत, बोले- यह सिर्फ इमारत नहीं, इतिहास की गाथा है




उदयपुर के सिटी पैलेस में रविवार को अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर पहुंचे। पूर्व राजपरिवार के लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने राजदूत सर्जियो का शाही स्वागत किया। राजदूत गोर यहां की मेहमानवाजी और पैलेस की भव्यता को देखकर काफी प्रभावित नजर आए। राजदूत सर्जियो गोर ने पूरे सिटी पैलेस का भ्रमण किया और बारीकी से यहां के गौरवशाली इतिहास को समझा। उन्होंने लक्ष्यराज सिंह के साथ मेवाड़ की संस्कृति और विरासत को सहेजने के प्रयासों पर लंबी चर्चा की। मुलाकात के दौरान राजदूत ने उदयपुर को दुनिया के सबसे पसंदीदा और खास पर्यटन स्थलों में से एक बताया। अब देखिए, PHOTOS… सर्जियो गोर ने कहा कि इतने अद्भुत महल का भ्रमण करना उनके लिए वाकई एक यादगार और बहुत ही सुखद अनुभव रहा है। अमेरिका के राजदूत ने पैलेस में चल रहे संरक्षण कार्यों की भी खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सिटी पैलेस सिर्फ एक इमारत नहीं है, बल्कि यह संस्कृति और इतिहास से भरी हुई एक अद्भुत गाथा है। इस औपचारिक मुलाकात के दौरान विरासत, सांस्कृतिक संरक्षण और आपसी साझा मूल्यों के जरिए वैश्विक संबंधों को मजबूत करने पर भी सार्थक बातचीत हुई। मुलाकात के दौरान लक्ष्यराज सिंह ने मेवाड़ की गौरवशाली परंपराओं के बारे में भी जानकारी साझा की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *