उदयपुर में स्कॉर्पियो खड़े ट्रेलर में घुसी, 2 की मौत:अगला हिस्सा बुरी तरह से पिचका, गेट तोड़कर शवों को निकाला, आवरी माता मंदिर के सामने हादसा




उदयपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया। स्कॉर्पियो में सवार 3 युवकों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार रात करीब 8:30 बजे यह हादसा हुआ। हादसा उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्सलेन हाईवे पर दरौली स्थित आवरी माता मंदिर के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो की रफ़्तार बहुत तेज थी, जिसके चलते ड्राइवर गाड़ी पर काबू नहीं रख पाया और वह सीधे सामने खड़े ट्रेलर के नीचे जा घुसी। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मौके पर जमा हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही डबोक थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। स्कॉर्पियो के गेट को तोड़कर शवों को निकाला गया। हादसे के वक्त विनोद स्कॉर्पियो चला रहा था। विनोद के पास आगे की सीट पर दिनेश भी बैठा था। विनोद होटल संचालक था। जबकि दिनेश उसके साथ होटल पर काम करता था।
अब देखिए , हादसे से जुड़ी PHOTOS… आवरी माता मंदिर के पास हादसा डबोक थानाधिकारी गोपालनाथ ने बताया- हादसे में खरसाण, खेरोदा के रहने वाले विनोद मेनारिया (36) और धरियावद निवासी दिनेश मीणा (23) की मौत हो गई। वहीं, उदयपुर शहर का रहने वाला शाहरुख खान (25) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत उदयपुर के एमबी अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल शाहरुख का इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। ये तीनों युवक स्कॉर्पियो में सवार होकर उदयपुर की तरफ़ आ रहे थे। आवरी माता मंदिर के पास सड़क किनारे एक ट्रेलर खड़ा था, जिसमें पीछे से स्कॉर्पियो की भिड़ंत हो गई। पुलिस अब इस मामले की पूरी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *