पाली में टायर फटने से पिकअप पलटी, 8 घायल:तरबूज बेचने मेले में जा रहे, हादसे में उछल कर गिरे, किसी के हाथ–पैर टूटे तो किसी का सिर फटा

[ad_1]


पाली में रविवार सुबह करीब चार बजे तरबूजों से भरी पिकअप बीच रास्ते टायर फटने से पलट गई। हादसे में उसमें सवार 8 लोग उछल कर गिर गए। उनकी चीख पुकार सुनकर उधर से गुजर रहे वाहन चालक रुके और एंबुलेंस को सूचना दी। सभी को पालड़ी एम से रेफर किया गया। जिन्हें पाली के बांगड़ हॉस्पिटल रेफर किया। सभी का इलाज जारी है। दो जनों की हालत गंभीर है। सभी यूपी–एमपी के रहने वाले है जो तरबूज बेचने राजसमंद से सिरोही जिले में आयोजित हो रहे गौतम ऋषि मेले में जा रहे थे। जो शनिवार रात करीब नौ बजे राजसमंद से रवाना हुए थे।
जानकारी के अनुसार हादसा रविवार सुबह करीब चार बजे सिरोही जिले के पालड़ी एम और पोसालिया के बीच हुआ। इस हादसे में यूपी के फिरोजाबाद निवासी 28 साल के प्रकाश, 30 साल का सतराम, 32 साल का बुंदु पुत्र मुन्नालाल, 35 साल का सुनिल, एमपी निवासी 22 साल का वीरेंद्र पुत्र गजसिंह, यूपी निवासी 48 साल का बलवीर, राजसमंद निवासी 65 साल का मनोज पुत्र सीताराम और एपी निवासी 32 साल का छोटू पुत्र देशराज घायल हो गए। जिनका पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में उपचार किया। गंभीर घायल प्रकाश और सतराम को जोधपुर रेफर किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment