[ad_1]
शहडोल-कटनी मार्ग पर पाली थाना क्षेत्र के मोर्चा फाटक के पास शुक्रवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। इस घटना में कार सवार परिवार बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक MP-20-CG-8727 में शहडोल के एमआर सिटी निवासी शैलेश सिंह अपने परिवार की दो महिलाओं के साथ जबलपुर जा रहे थे। वाहन से सभी को सुरक्षित निकाला रास्ते में वाहन से धुआं उठता देख चालक शैलेश सिंह ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए कार को सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही देर में कार के अगले हिस्से में आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। इस हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ और जाम लग गया। आग बुझने के बाद यातायात सामान्य हो सका। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
[ad_2]
Source link