एक्स गर्लफ्रेंड की ‘रेप-केस’ की धमकी, एसपी ऑफिस पहुंची पत्नी:बोली- पूर्व प्रेमिका कहती है, एफआईआर दर्ज कराकर तेरे पति को जेल भिजवा दूंगी




जबलपुर में एक युवती अपने पति की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगने पहुंची। युवती का कहना है कि वह अपने पति से बहुत प्यार करती है, लेकिन उसकी एक्स गर्लफ्रेंड लगातार फोन कर धमकी दे रही है कि वह कभी भी उसके खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज करा देगी। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। इस मामले में डीएसपी ने आवेदन लेकर आश्वस्त किया है कि किसी भी तरह की झूठी या गलत कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी। प्रेम विवाह में युवती आ रही बाधा शनिवार को 26 वर्षीय शिवानी लोधी, निवासी ग्राम सगड़ा, अपने परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पहुंची। उसने बताया कि वह शुभम लोधी से प्रेम करती है और 3 मार्च 2026 को दोनों ने कोर्ट और मंदिर में विवाह किया। दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए राजी हैं और परिजनों की सहमति से 21 अप्रैल 2026 को शादी की तारीख तय की गई है। शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके हैं और होटल व कैटरिंग की व्यवस्था भी हो चुकी है। रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया है। शिवानी ने बताया कि विवाह से पहले शुभम ने उसे बताया था कि उसकी पहले रौनक शर्मा उर्फ श्वेता विरहा (निवासी ओमती) से दोस्ती थी, जो अब समाप्त हो चुकी है। शिवानी का आरोप है कि शादी की जानकारी मिलने के बाद श्वेता उसे और उसके पति को ब्लैकमेल कर धमका रही है। वह कह रही है कि शादी से पहले ही शुभम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर उसे जेल भिजवा देगी। शादी से पहले हुई थी आमने-सामने बातचीत शिवानी का कहना है कि शादी से पहले वह और शुभम, श्वेता से मिले थे। उस समय श्वेता ने स्पष्ट कहा था कि अब उसका शुभम से कोई संबंध नहीं है और दोनों अपनी जिंदगी में खुश रहें। उसने यह भी कहा था कि वह कभी उनके बीच नहीं आएगी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह लगातार फोन कर परेशान कर रही है। पहले भी हुई थी शिकायत, जांच में निकली झूठी शिवानी के मुताबिक, 23 जनवरी 2023 को श्वेता ने भेड़ाघाट थाना में शुभम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में यह सामने आया कि शिकायत झूठी थी और ब्लैकमेलिंग के उद्देश्य से की गई थी। इसके बावजूद वह अब भी लगातार परेशान कर रही है और धमकी दे रही है कि शादी से पहले शुभम को झूठे केस में फंसा देगी। शिवानी का यह भी आरोप है कि श्वेता ने अलग-अलग नामों से सोशल मीडिया पर अकाउंट बना रखे हैं, जिनके जरिए धमकियां दी जा रही हैं। जैसे-जैसे शादी की तारीख नजदीक आ रही है, शुभम को फोन कर मिलने के लिए बुलाया जा रहा है और पैसों की मांग भी की जा रही है। उन्हें आशंका है कि पैसे नहीं देने पर श्वेता पुलिस में झूठी एफआईआर दर्ज करा सकती है। वैवाहिक जीवन बर्बाद होने का डर डीएसपी बी.एस. गठोरिया को शिवानी ने बताया कि उनका वैवाहिक जीवन शुरू होने से पहले ही संकट में आ गया है। अगर उसके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो जाती है, तो दोनों परिवारों की इज्जत पर असर पड़ेगा। शिवानी के अनुसार, 23 जनवरी 2023 के बाद से शुभम और रौनक शर्मा उर्फ श्वेता विरहा के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। अब जब उनकी शादी तय हो गई है, तो श्वेता ने जानकारी जुटाकर फिर से शुभम को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया है। ‘झूठी एफआईआर की धमकी, शादी रुकवाने की कोशिश’ आरोप है कि ब्लैकमेलिंग की शर्तें न मानने पर उसके पति के खिलाफ भेड़ाघाट या महिला थाने में झूठी एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है। 21 अप्रैल 2026 को होने वाले विवाह को रोकने की कोशिश की जा रही है और दोनों परिवारों पर दबाव बनाकर पैसों की मांग भी की जा रही है। शिवानी ने पुलिस अधिकारियों से निवेदन किया है कि बिना जांच के उसके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज न की जाए। उन्होंने कहा कि तय तारीख पर विवाह नहीं होने की स्थिति में उनके और परिवार की बेइज्जती होगी, जिससे वे बेहद मानसिक दबाव में हैं। डीएसपी बोले- शिकायत की जांच जारी डीएसपी बी.एस. गठोरिया ने बताया कि शिवानी ने लिखित शिकायत दी है, जिसमें 21 अप्रैल को शुभम के साथ शादी का जिक्र है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि शुभम की पूर्व परिचित श्वेता, विवाह में बाधा डालते हुए पैसों की मांग कर रही है। डीएसपी के अनुसार, मामला तिलवारा थाना प्रभारी को जांच के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *