एडोब ने स्टूडेंट स्पेसेस नाम का प्लेटफॉर्म लॉन्च किया:AI अब स्टडी पार्टनर; एडोब के 8 टूल्स से पढ़ें, गूगल भी दे रहा नीट के फ्री मॉक टेस्ट




एआई अब छात्रों के लिए एक पर्सनल ट्यूटर बन चुका है। एडोब एक्रोबैट और गूगल जेमिनी ने हाल ही में ऐसे स्टडी फीचर्स पेश किए हैं जो पढ़ाई के पारंपरिक तरीके को पूरी तरह बदल रहे हैं। जहां एडोब छात्रों को नोट्स से कुछ सेकंड्स में पॉडकास्ट और फ्लैशकार्ड्स बनाने की सुविधा दे रहा है, वहीं गूगल भारत के नीट स्टूडेंट्स के लिए फ्री मॉक टेस्ट लेकर आया है। गूगल ने फिलिक्सवाला और अन्य बड़े स्टडी प्लेटफॉर्म्स के साथ पार्टनरशिप की है। जानते हैं आप कैसे इन फीचर्स को अपना सकते हैं। एडोब एक्रोबैट- ये चार फीचर्स पढ़ाई में मददगार समरी जनरेटर- इस टूल पर सबसे पहले पूरी पीडीएफ अपलोड करें। एआई 2 मिनट में उसके मुख्य बिंदु बता देता है कि संघर्ष की शुरुआत कब हुई और वर्तमान स्थिति क्या है। स्टडी गाइड्स – इस टूल से ‘परमाणु समझौता’ और ‘आर्थिक प्रतिबंध’ जैसे मुख्य विषयों के माइंड मैप बन जाते हैं, जिससे पूरा बैकग्राउंड समझ आ जाता है। एआई ट्यूटर – कोई तकनीकी बात समझ नहीं आए तो एआई ट्यूटर से पूछें ‘10 साल के बच्चे की तरह समझाएं।’ फिर भाषा आसान हो जाएगी। एआई पॉडकास्ट – आप अपने नोट्स को ‘पॉडकास्ट’ मोड में डाल सकते हैं। अगर कहीं बाहर भी हैं तो इस संघर्ष पर हो रही चर्चा को सुन सकते हैं… जिससे रिवीजन आसान होगा। ‘स्टूडेंट स्पेसेस’ के साथ पढ़ाई स्मार्ट एडोब ने छात्रों के लिए स्टूडेंट स्पेसेस लॉन्च किया है। यह टूल पीडीएफ फाइलों और नोट्स को इंटरैक्टिव स्टडी मटेरियल में बदल देता है। इसमें छात्रों के लिए 8 टूल्स हैं। मान लीजिए यूएस-ईरान संघर्ष पर आपके पास 100 पन्नों की पीडीएफ फाइल है। आप टूल का इस्तेमाल यूं कर सकते हैं। गूगल जेमिनी नीट और यूजी के छात्रों के लिए फ्री मॉक टेस्ट गूगल ने छात्रों की जरूरतों को समझते हुए जेमिनी एआई में नीट यूजी के लिए फ्री मॉक टेस्ट फीचर रोलआउट किया है। चूंकि नीट एग्जाम 3 मई को है, ऐसे में ये छात्रों की तैयारी में मदद करेगा। फ्री मॉक टेस्ट – छात्र बिना किसी फीस के नीट के पूरे सिलेबस पर आधारित प्रैक्टिस टेस्ट दे सकते हैं। हाई-क्वालिटी कंटेंट – ये टेस्ट फिजिक्सवाला और करियर 360 जैसे पार्टनर्स के साथ मिलकर तैयार किए गए हैं।}रियल-टाइम फीडबैक: एआई गलतियों को सुधारने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप एक्सप्लेनेशन देता है। उपलब्धता – इसे पर्सनल गूगल अकाउंट या वर्कस्पेस अकाउंट से इस्तेमाल कर सकते हैं। गूगल जेईई और सैट के लिए भी इसी तरह के टेस्ट लॉन्च कर चुका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *