एमडी की फैक्ट्री की सूचना पर पहुंची AGTF टीम:मकान पर दी दबिश, जांच में 74.13 ग्राम एमडी, तीन युवक गिरफ्तार




पाली जिले में एमडी बनाने की फैक्ट्री संचालित होने की सूचना पर जयपुर से AGTF ने पाली पहुंचे एक मकान पर दबिश दी। लेकिन मौके से महज 74.13 ग्राम एमडी मिली। जिसे जब्त कर मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ जारी है। सीओ सोजत सिटी रतनाराम देवासी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आई AGTF टीम ने मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस के साथ मिलकर शनिवार को बिठोड़ा कलां गांव में एक मकान पर दबिश दी। मौके से फर्स्ट फ्लोर पर बने कमरे में तीन युवक मिले। जिनके कब्जे से 74.13 ग्राम एमडी मिली। जिसे जब्त किया गया। मामले में पाली जिले के सिचाणा (सिरियारी) निवासी 23 साल के अजय उर्फ रवि पुत्र छगनचंद, बिठोड़ा कला (मारवाड़ जंक्शन) निवासी 25 साल के शेरू खान पुत्र इब्राहिम खान और चेलावास (मारवाड़ जंक्शन) निवासी 20 साल के राहुल पुत्र सूजाराम को गिरफ्तार किया। जिनसे पूछताछ जारी है। कार्रवाई के दौरान सिरियारी थानाप्रभारी हुकमगिरी मौजूद रहे। जिस मकान पर दबिश दी गई वह मकान शेरू खान का है। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा।
फैक्ट्री संचालित होने की सूचना पर जयपुर से आई टीम
AGTF टीम को इनपुट मिले थे कि मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के बिठूड़ा कलां गांव में एमडी बनाने की फैक्ट्री संचालित हो रही है। ऐसे में टीम जयपुर से मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के बिठूड़ा कलां गांव पहुंची लेकिन कार्रवाई के दौरान महज 74.13 ग्राम एमडी मिली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *