उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में कालका माताजी रोड पर साइकिल चला रहे एक नाबालिग बच्चे को ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। बच्चा साइकिल से दूर जा गिरा। बच्चा साइकिल से उछलकर दूर जा गिरा। जिससे उसके गंभीर चोट लगी। हालांकि आसपास अन्य लोग पैदल चल रहे थे। ऐसे में ये बड़ा हादसा हो सकता था।ये घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें ऑटो और साइकिल सवार बच्चा रोड पर आमने-सामने आते दिख रहे हैं। ऑटो ड्राइवर तेज रफ्तार में अचानक टर्न लेते हुए साइकिल को टक्कर मारता है और आगे बढ़ जाता है। आसपास लोग दौड़कर तुरंत बच्चे को उठाते हैं तो कुछ ऑटो ड्राइवर का पीछा करते नजर आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल उन्हें इस संबंध में लिखित रिपोर्ट नहीं मिली है। ट्यूशन से घर लौट रहा था बच्चा
जानकारी के अनुसार नाबालिग जैनिक जैन मंगलवार शाम को ट्यूशन पढ़ने गया था। शाम 6 बजे ट्यूशन से लौटकर वापस घर जा रहा था। इस दौरान सामने से ऑटो चालक ने लापरवाही से अचानक टर्न लेते हुए उसे टक्कर मार दी। बच्चा साइकिल से अचानक दूर जाकर गिरा। उसके मामूली चोट लगी और साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। क्षेत्रवासियों ने तेज रफ्तार और लापरवाहपूर्वक ड्राइविक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
Source link