पाली में आग से जिंदा जले तीन मवेशी, 2 झुलसे:बाड़े से अचानक उठी थी लपटें, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

[ad_1]


पाली में एक बाड़े में शनिवार को आग लग गई। फायर ब्रिगेड जब तक मौके पर पहुंची, तब तक तीन मवेशी जिंदा जले चुके थे। हादसे में दो मवेशी झुलस भी गए, जिनका इलाज जारी है। घटना जिले के रोहट थाना क्षेत्र के डूंगरपुर गांव में आज शाम को हुई। जानकारी के अनुसार- डूंगरपुर गांव में शनिवार शाम एक बाड़े में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग तेज हो गई। हादसे में बाड़े में बंधे मवेशी भी इसकी चपेट में आ गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
हालांकि तब तक तीन मवेशी जिंदा जल चुके थे। जबकि दो मवेशी झुलस चुके थे। उनका इलाज किया जा रहा है। जांच में सामने आया कि डूंगरपुर निवासी भंवरलाल पुत्र कालूराम के बाड़े में आग लगी। हादसे में घरेलू सामान भी जला है। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी पारस गहलोत, अमन, हनुमानसिंह आदि ने आग पर काबू पाया।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment