ऑल सेंट्स कैथेड्रल चर्च में विशेष प्रार्थना:थर्सडे पर बिशप ने 20 लोगों को दी दीक्षा, बाईबल का पाठ पढ़ाया




ऑल सेंट्स कैथेड्रल चर्च में थर्सडे की विशेष प्रेयर सर्विस आयोजित हुई। रेव विनीता इसूबियस ने विशेष प्रार्थना और बाईबल पाठ कराया। इसके बाद प्रभु भोज और कंफर्मेशन सेवा हुई। विशेष प्रार्थना सभा में बाईबल का पाठ पढ़ाया गया। साथ ही प्रभु यीशु के संदेशों पर चलने का संकल्प लिया गया। प्रार्थना की गई कि प्रभु यीशु के बताए अनुसार गरीबों, बेसहारों, मजबूरों की मदद करनी चाहिए। लखनऊ चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के बिशप दान ने करीब दो दर्जन लोगों का कंफर्मेशन किया। कार्यक्रम में एलन दान, प्रेक्षा दान, शबनम दान, फिलिप मैथ्यू, अनूप लॉरेंस, प्रियदर्शनी सिंह, विशाल नोबल सिंह, संजीत लाल, अनुकृति जोशी, सुशांत मल, ज्योत्स्ना नाग, रोशनी शुक्ला, राजनाथ शुक्ला, मीडिया इंचार्ज सुनील कुमार वर्मा सहित कलीसिया के सदस्य उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *