डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की मुजफ्फरपुर टीम ने कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 281 किलोग्राम गांजे की खेप जब्त की है, जिसकी बाजार कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है। यह खेप ओडिशा से बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश भेजी जा रही थी। तस्करों ने जांच से बचने के लिए गांजे को ट्रक में लौह अयस्क (आयरन ओर) के नीचे छिपा रखा था। कार्रवाई गया जीटी रोड के पास की गई, जहां DRI टीम ने ट्रक को रोककर तलाशी ली और भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया। जम्मू-कश्मीर का चालक गिरफ्तार इस कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक मोहम्मद जावेद इकबाल (37), निवासी कठुआ, जम्मू-कश्मीर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह हरियाणा से ट्रक लेकर निकला था और ओडिशा के बोलांगीर से गांजे की खेप लोड कर उत्तर प्रदेश के बनारस ले जा रहा था, जहां इसे एक तस्कर को सौंपना था। बोरियों में छिपाकर की जा रही थी तस्करी DRI अधिकारियों के अनुसार, गांजे को बोरियों में भरकर ट्रक में नीचे रखा गया था और उसके ऊपर लौह अयस्क लोड कर दिया गया था, ताकि किसी को शक न हो। लेकिन सटीक सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क की साजिश को नाकाम कर दिया। नेटवर्क खंगालने में जुटी टीम अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस तस्करी नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। गिरफ्तार चालक को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
Source link