ओरछा के जंगल में लगी भीषण आग:हरदौल समाधि के पीछे से फैली, कई हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित; दमकल काबू पाने में जुटी

[ad_1]


ओरछा के जंगल रोड़े इलाके में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। यह आग हरदौल समाधि के पीछे से शुरू हुई और देखते ही देखते जंगल के एक बड़े हिस्से में फैल गई। बताया जा रहा है कि आग हरदौल समाधि के पिछले हिस्से से भड़कना शुरू हुई थी। गर्मी और तेज हवा के कारण लपटें तेजी से हरदौल चैटका और गुंदरई सरकड़िया के बीच के घने जंगलों तक पहुंच गईं। गर्मी और सूखी घास बनी वजह लगातार बढ़ रहे तापमान और तेज धूप की वजह से जंगल में सूखी घास और पत्तियां बिछी हुई थीं, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि भीषण गर्मी की वजह से ही यह हादसा हुआ है। आग बुझाने की कोशिशें जारी सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, जंगल का रास्ता पथरीला होने और हवा चलने की वजह से आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐतिहासिक स्मारकों पर भी खतरा अगर आग पर जल्द काबू नहीं पाया गया, तो यह जंगल के जीव-जंतुओं के साथ-साथ आसपास के गांवों और ओरछा के ऐतिहासिक स्मारकों के लिए भी खतरा बन सकती है। फिलहाल वन विभाग और प्रशासन पूरी मुस्तैदी से इसे बुझाने में जुटा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment