कपूरथला जिले के सी-पाइट कैंप में आर्मी अग्निवीर भर्ती के इच्छुक युवाओं के लिए मुफ्त प्रशिक्षण कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। बता दे कि कैंप के इंचार्ज कैप्टन अजीत सिंह ने यह जानकारी दी।कैप्टन अजीत सिंह ने बताया कि जो युवा आर्मी अग्निवीर, पंजाब पुलिस, एसएससी और अन्य सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण की तैयारी करना चाहते हैं, वे कैंप में आकर प्रशिक्षण ले सकते हैं। कैप्टन अजीत सिंह ने बताया कि इसके लिए युवाओं को अपना आधार कार्ड, 10वीं या 12वीं का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने यह भी बताया कि कैंप में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
कैंप में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं कैप्टन अजीत सिंह ने बताया कि कैंप में मिलने वाली सुविधाओं में स्मार्ट क्लासरूम, 400 मीटर रनिंग ट्रैक, जिम और वॉलीबॉल ग्राउंड शामिल हैं, ताकि युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके।
Source link