कांग्रेस का निकाय चुनाव की वोटर-लिस्ट में गडबड़ी का आरोप:आयुक्त ने पहले ही दिन निगम ऑफिस में अनुपस्थित मिले कर्मचारियों को थमाए गए नोटिस

[ad_1]


जोधपुर में नगर निगम चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। जिसे लेकर जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। दूसरी ओर नगर निगम कमिश्नर ने पदभार संभालते ही सख्ती दिखाई। कमिश्नर अचानक निगम कार्यालय पहुंचे, जहां अनुपस्थित मिले कर्मचारियों को नोटिस थमा दिए, जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार वर्मा ने ज्ञापन के दौरान कहा कि नगर निगम चुनाव 2026 की मतदाता सूचियों में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पहले भी ज्ञापन सौंपकर आपत्ति दर्ज करवाई थी। लेकिन उस पर सही तरीके से कार्रवाई नहीं की गई और परिणाम स्वरूप बहुत सारी खामियां अभी तक व्याप्त है। राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार, वोटर लिस्ट का इंटेंसिव रिवीजन 1 जनवरी 2015 की रेफरेंस डेट के आधार पर तैयार किया गया था। विधानसभा की मतदाता सूचियों के आधार पर 1 जनवरी 2026 के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम 2026 के दौरान फेक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए थे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन नामावली का प्रारूप का अध्ययन करने पर यह तथ्य स्पष्ट रूप से प्रामाणित है, कि जो नगर निगम चुनाव के लिए नामावली जारी की गई है, उसमें कई प्रकार की खामियां अभी व्याप्त है। लिस्ट में मरे हुए और ट्रांसफर हुए वोटर्स के भी नाम नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर जारी मतदाता सूची पर आपत्ति जताते हुए अध्यक्ष वर्मा ने इसे त्रुटिपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि SIR कार्यक्रम के तहत हटाए गए मतदाताओं के नाम फिर से सूची में जोड़ दिए गए हैं, जिससे सूची की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसके अलावा सूची में मृत, अनुपस्थित और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम भी शामिल हैं, वहीं कई वार्डों में अन्य क्षेत्रों के नाम जोड़े और हटाए गए हैं। उन्होंने मांग की है कि पोलिंग बूथ स्तर पर SIR में जुड़े नए नामों का पुनः सत्यापन कराया जाए और प्रशासक को निर्देश देकर सभी त्रुटियों को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो सके। जिला कमेटी के प्रवक्ता डा.संजय गौड़ ने बताया कि ज्ञापन देने में पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, पूर्व महापौर कुंती देवड़ा,सूरसागर विधायक प्रत्याशी शहजाद खान डी.सी.सी पूर्व अध्यक्ष नरेश जोशी, सलीम खान,ब्लॉक अध्यक्ष भवरलाल हटवाल,परमसुख पुरोहित, त्रिलोक मेहरा, अखतर खान सिंधी,योगेश कच्छावा, अकमुदीन खान सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। आयुक्त ने किया निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण नगर निगम आयुक्त राहुल जैन ने मंगलवार को निगम कार्यालय का अचानक दौरा गिया। इस दौरान विभिन्न शाखाओं में कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर जांच की गई। इस दौरान उन्होंने बिना सूचना के अनुपस्थित मिले कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों को थमाए गए नोटिस आयुक्त राहुल जैन ने नगर निगम के बोर्ड सभा बैठक कक्ष में चल रहे जनगणना कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उसके बाद आयुक्त ने आमजन की शिकायतों के निस्तारण के लिए स्थापित किए गए कंट्रोल रूम का अवलोकन किया उन्होंने शिकायतों के निस्तारण और लंबित समस्याओं को जांचा। साथ ही समय पर आमजन की शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। आयुक्त ने नगर निगम कार्यालय में बने अभय कमांड कंट्रोल सेंटर का भी दौरा किया, जहां से उन्होंने डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन, सहारा के कचरे को केरू डंपिंग यार्ड ले जाने वाले डंपर की ऑनलाइन मॉनिटरिंग को देखा। इस दौरान कंट्रोल रूम में अनुपस्थित मिले 4 कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक नगर निगम मीटिंग हॉल में मंगलवार को निगम आयुक्त राहुल जैन ने कार्यभार संभालने के बाद मंगलवार को स्वच्छता विंग से जुड़े सभी अधिकारियों और संवेदकों के साथ मैराथन बैठक की और शहर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के सख्त निर्देश दिए। फील्ड में उतरकर सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग के निर्देश आयुक्त ने कहा कि नगर निगम का सबसे प्राथमिक कार्य शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करना है और आगामी दिनों में शहर की सफाई व्यवस्था में व्यापक सुधार नजर आना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा कि वह सप्ताह में दो दिन वार्ड का निरीक्षण करेंगे और सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे। ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26’ में बेहतर रैंकिंग के लिए टीम भावना से करे काम आयुक्त राहुल जैन ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण केवल मात्र एक रैंकिंग प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि हमारे शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने का अवसर है। आगामी दिनों में स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू होने वाला है और इससे पहले ही एक टीम के रूप में युद्ध स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छे अंक लाकर रैंक हासिल करना अपना उद्देश्य नहीं होना चाहिए, बल्कि अपना शहर साफ सुथरा नजर आए, लोगों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो और हमारा शहर हर समय स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए तैयार रहे, इस तरह की कार्य योजना बनाकर काम करने की आवश्यकता है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *