कांग्रेस हर विधानसभा में 30 हजार परिवारों से लेगी 100-100रुपए:पार्टी में ट्रेनिंग और संगठन पर होंगे खर्च; हरीश चौधरी बोले- प्रस्ताव दिल्ली भेजा है

[ad_1]


भोपाल के रविंद्र भवन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों का सम्मेलन चल रहा है। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, अजय सिंह, कमलेश्वर पटेल, कांतिलाल भूरिया, डॉ. गोविंद सिंह, विजयलक्ष्मी साधौ सहित कई नेता मौजूद हैं। कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने बताया कि पार्टी में यह विचार चल रहा है कि हर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक परिवार से 100 रुपए लिए जाएं। यह राशि पूरी तरह जिला और ब्लॉक स्तर पर ही खर्च होगी, इसे प्रदेश या अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में उपयोग नहीं किया जाएगा। इस प्रस्ताव को पार्टी की स्वीकृति के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जुटाए गए संसाधनों का उपयोग प्रशिक्षण और संगठन निर्माण में किया जाएगा। इससे पार्टी को संसाधनों के लिए किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कांग्रेस के कार्यकर्ता ही संसाधन जुटाएंगे और उसी का उपयोग संगठन के लिए करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों तक पार्टी पहुंचेगी, उनसे जुड़ाव भी बढ़ेगा और वे कांग्रेस को आर्थिक रूप से मजबूत करने में सहयोग करेंगे। कांग्रेस की स्थिति क्या है, यह किसी से छिपी नहीं है, लेकिन आने वाले समय में इस योजना के जरिए संसाधन जुटाने का प्रयास किया जाएगा। जिला अध्यक्षों के काम का मूल्यांकन जारी हरीश चौधरी ने ब्लॉक अध्यक्षों से कहा कि वे अपने क्षेत्र में मंडल, ब्लॉक, गांव और वार्ड स्तर पर संगठन का गठन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष गांवों में जाकर बनी इकाइयों और बीएलए-2 का सत्यापन करें और उनकी स्थिति का मूल्यांकन करें। चौधरी ने बताया कि जिला अध्यक्षों के कार्य का मूल्यांकन किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर उनके कार्यकाल पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्लॉक अध्यक्षों के कार्य का भी 6 महीने बाद मूल्यांकन किया जाएगा और आगे की जिम्मेदारी तय होगी। महिला आरक्षण पर साधौ का बयान पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने कहा कि 33% आरक्षण को लेकर पहले भी सवाल उठे थे, लेकिन महिलाओं ने अवसर मिलने पर बेहतर प्रदर्शन किया। इधर, राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोधिया ने कहा कि जब वे माइक पकड़ते हैं तो मंत्री और मुख्यमंत्री भी घबरा जाते हैं। मिनट-टू-मिनट अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *