कानपुर में कॉलोनी दिलाने के नाम पर ठगी:29 लोगों से लाखों हड़पे, पैसे मांगने पर पीटा और धमकी दी




कानपुर के चकेरी में गरीबों को आवास योजना के तहत कॉलोनी और नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 29 लोगों से करीब 7 लाख रुपये लेने के बाद आरोपियों ने न तो कॉलोनी दिलाई और न ही पैसे लौटाए। विरोध करने पर पीड़ितों के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। गन फैक्ट्री में नौकरी दिलाने का दिया झांसा
कोपरगंज निवासी आशीष कुमार ने बताया कि उसकी मुलाकात पवन कुमार से हुई थी। पवन ने खुद को गन फैक्ट्री में नौकरी लगवाने और आवास योजना में कॉलोनी दिलाने में सक्षम बताया। उसने अपने पिता दिनेश कुमार के साथ मिलकर कई लोगों को अपने झांसे में लिया। 29 लोगों से वसूले 7 लाख रुपए
पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने करीब 29 गरीब लोगों से कुल 7 लाख रुपये ले लिए। सभी को कॉलोनी और नौकरी दिलाने का भरोसा दिया गया, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी किसी को कोई लाभ नहीं मिला। पैसे मांगने पर की मारपीट, दी धमकी
आरोप है कि 25 जून को जब पीड़ित अपने पैसे मांगने आरोपियों के घर पहुंचा, तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की चेतावनी भी दी। समझौते का वादा भी निकला झूठा
पीड़ित ने बताया कि थाने में शिकायत के बाद आरोपियों ने हर महीने 4 हजार रुपये लौटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में इस वादे से भी मुकर गए और पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *