कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र के मख़दूम नगर इलाके में एक लावारिस शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की अनुमानित आयु लगभग 60 वर्ष है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय निवासियों आसिफ, इमरान और रहूफ़ ने बताया कि इस घटना से इलाके में चिंता का माहौल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और गुमशुदगी की रिपोर्टों से भी मिलान कर रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने जानकारी दी कि शव की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। मृतक की शिनाख्त के लिए स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर भी तस्वीर साझा की है। पहचान सुनिश्चित होने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link