किचलू नगर मार्केट के दुकानदारों ने सार्वजनिक शौचालय की मांग की, नाक बंद किया प्रदर्शन




भास्कर न्यूज | लुधियाना किचलू नगर स्थित बीवीएम स्कूल के पीछे बनी राम दरबार मंदिर मार्केट के दुकानदारों का धैर्य अब जवाब दे गया है। पिछले 18 वर्षों से सार्वजनिक शौचालय की मांग कर रहे दुकानदारों ने शनिवार को नगर निगम और स्थानीय पार्षद के खिलाफ नाक बंद कर रोष प्रदर्शन किया। दुकानदारों का कहना है कि एक तरफ स्कूल और दूसरी ओर मंदिर होने के बावजूद राहगीर दीवारों पर गंदगी फैलाते हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू का माहौल बना रहता है। तिलक राज ने बताया कि लोग न तो शिक्षा स्थल की मर्यादा समझ रहे हैं और न ही धार्मिक स्थान का सम्मान कर रहे हैं। गुरदीप सिंह और अतुल कुमार ने आरोप लगाया कि वर्षों से शिकायतें देने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। बदबू के कारण ग्राहक दुकानों के बाहर खड़े नहीं हो पाते, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों ने जल्द समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। यदि दुकानदारों को इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो वे मुझे लिखित में शिकायत दें। मैं निजी तौर पर मामले को देखकर इसका जल्द समाधान करवा दूंगी। इंदरजीत कौर, मेयर ^मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम मौके का मुआयना करेगी। जहां भी उपयुक्त जगह उपलब्ध होगी, वहां जल्द ही शौचालय की व्यवस्था करवाई जाएगी। जगदेव सेखों, जॉइंट कमिश्नर (जोन डी), नगर निगम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *